चाईबासा, अप्रैल 3 -- गुवा, संवाददाता। गुरुवार को महावीर जयंती पर रामनगर स्थित राम मंदिर में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के पुजारी गौतम पाठक ने की। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...