अयोध्या संवाददाता, जुलाई 29 -- अयोध्या के भव्य राम मंदिर के अंदर बारिश का पानी आने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। तेज बारिश के बीच राम दरबार की सीढ़ियां झरना बनी दिखाई दीं। राम दरबार से पानी मंदिर परिसर में बहता रहा। इसके कारण श्रद्धालुओं को दर्शन से भी रोक दिया गया। इतने व्यवस्थित तरीके से बने भव्य मंदिर में इस तरह से बार-बार पानी आना चिंता का सबब बना हुआ है। पानी किस वजह से राम दरबार में पहुंच रहा और वहां से होता हुआ परिसर में आ रहा, इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मंगलवार को दर्शन कर बाहर निकलने के बाद एक श्रद्धालु ने बताया कि वह बारिश होने के दौरान राम दरबार में दर्शन करने के लिए सामान्य सीढ़ियों से ऊपर की तरफ जा रहा था। इस दौरान बारिश का पानी सीढ़ियों से होकर प्रांगण में जा रहा है। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने उसे राम दरबार की ...