शामली, जून 29 -- शामली। शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई ने अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में कथित करोड़ों रुपये की चोरी के मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंडल महासचिव बालिस्टर छांचियान ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर हिंदू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मंदिर में कथित करोड़ों रुपये की चोरी का मामला अत्यंत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों के बीच संदेह की स्थिति बनी हुई है। यह भी पढ़ें- शिवसैनिकों का प्रदर्शन, राम मंदिर में चंदा चोरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि यदि इस मामल...