अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या, संवाददाता। राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को फूलप्रूफ बनाने के साथ श्रीराम जन्मभूमि में अग्निशमन के लिए अत्याधुनिक स्वचालित सुविधाएं भी मौजूद है। राम मंदिर के उत्तर दिशा में अग्निशमन का कंट्रोल रूम व वीआईपी लाउंज का निर्माण किया गया है। इस कंट्रोल रूम में दो अलग-अलग भूमिगत टैंक बनाए गए हैं। इन टैंकों की क्षमता तीन हजार व ढ़ाई हजार लीटर पानी की है। इसमें तीन तरह के अलग-अलग स्वचालित पंप लगाए हैं।पहला जाकी पंप जो कि भूमिगत पाइप लाइन में 180 लीटर प्रति मिनट पानी के दबाव को बरकरार रखता है। इसी तरह से इलेक्ट्रिक व डीजल पंप भी लगाया है जो जाकी पंप के फेल होने पर इलेक्ट्रिक पंप को चालू कर देगा और विद्युत आपूर्ति के प्रभावित होने पर डीजल पंप काम करना शुरू कर देगा। राम मंदिर परिसर में स्थित यात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी...