राम मंदिर बनने से बढ़ी फूलों की मांग- कुलपति
अयोध्या, मई 12 -- कुमारगंज, संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सभागार में वर्षभर फूल उत्पादन और पूर्वी उत्तर प्रदेश में किसानों की आय, प्रबंधन एवं रणनीतियां विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए कुलपति डा. पी.एस प्रमाणिक ने कहा कि विवि को गेंदा, गुलाब, मैरीगोल्ड फूलों की नर्सरी का हब बनाने पर कार्य करना होगा। जबसे अयोध्या में राम मंदिर बना है, तबसे फूलों की मांग भी तेजी के साथ बढ़ी है। विवि में भी फूलों की खेती पर कार्य करने की जरूरत है जिससे भ्रमण पर विवि पहुंचने वाले किसानों में जागरूकता आ सके। उपकार के उप महानिदेशक डा. परमेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अपनी आय को बढ़ाने का सबसे अच्छा स्त्रोत फूलों का उत्पादन है। फूलों की खेती कर किसान अच्छे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.