बोकारो, मई 18 -- राम मंदिर मार्केट के पास रविवार रात फायरिंग के घटना में सिटी पुलिस की प्रारंभिक जांच ने जमीन कारोबार में आपराधिक सांठगांठ को उजागर किया है। रविवार रात फायरिंग की घटना में चिरा चास नंदुआ स्थान निवासी जयराम प्रसाद के बांए पैर में गोली लगी, जो बीजीएच में इलाजरत है। पुलिस ने सोमवार को जख्मी के बयान पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राणघातक हमले का प्राथमिकी दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- राममंदिर गोलंबर के पास युवक को गोली मारी, घायलआरोपियों की पहचान नामजद आरोपियों में विजय सिंह उर्फ भट्टू, रूपेश सिंह, दिनेश सिंग उर्फ डीगल, रोहित कुमार शामिल है। जख्मी जयराम के अनुसार जब वो राम मंदिर मार्केट ने फल दुकान के पास अपने साथियों के साथ बैठा था, तो आरोपियों ने रेकी करने के बाद उस पर हत्या की नीयत से गोली मारी। संयोग से ...