बोकारो, मई 19 -- बोकारो। राम मंदिर फायरिंग मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड फुसरो निवासी रूपेश सिंह को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं घटना में शामिल तीन शूटर विजय सिंह उर्फ भूट्टू, दिनेश सिंह उर्फ डिगिल और रोहित कुमार अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर फायरिंग के पीछे जमीन कारोबार में आपराधिक सांठगांठ उजागरघटना का विवरण सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने इंस्पेक्टर सुदामा दास के साथ प्रेस वार्ता में बताया कि फायरिंग की घटना जमीन विवाद और आपराधिक गठजोड़ से जुड़ी हुई है। पुलिस के अनुसार रूपेश सिंह ने बोकारो-रामगढ़ हाईवे स्थित एक भूखंड का एग्रीमेंट रैयत घोषाल से कराया था, जबकि उसी जमीन पर अनिल सिंह भी दावा कर रहा था। जमीन पर कब्जा हासिल करने को लेकर दोनों पक्षों ने आपराधिक ...