राम मंदिर परिसर के सूर्य मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण, अब तक तीन शिखरों पर लहराया ध्वज
अयोध्या, मार्च 26 -- अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। नवरात्रि अष्टमी के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटे में स्थित सूर्य मंदिर पर गुरुवार को विधि-विधान पूर्वक ध्वजारोहण किया गया। भगवा रंग के इस ध्वज पर 'ऊं' अंकित है। मंदिर के प्रवेश द्वार से बाईं ओर परकोटे के नैऋत्य कोण में स्थित सूर्य मंदिर के शिखर पर 19 फीट 7 इंच ऊंचे ध्वजदंड पर यह ध्वज फहराया गया। ध्वज की लंबाई (लहर) 9 फीट 3 इंच तथा चौड़ाई (लपेट) 4 फीट 7 इंच है। अब तक तीन शिखरों पर हो चुका है ध्वजारोहणराम मंदिर के परकोटे में कुल 7 मंदिरों के शिखर हैं। इनमें मुख्य मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर पूर्व में ही ध्वजारोहण हो चुका था। अब सूर्य मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ तीन शिखरों पर ध्वज लहराने लगे हैं। परकोटे में शिव मंदिर, गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा माता मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.