संवाददाता, नवम्बर 24 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम के एक दिन पहले सोमवार को ही अयोध्या पहुंच गए। यहां उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों के बारे में भी जाना। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी व श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने हवाई अड्डे का निरीक्षण किया और अधिकारियों से यहां से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के बारे में जाना। मुख्यमंत्री वहां से सीधे साकेत डिग्री कॉलेज स्थित हेलीपैड पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपैड से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे और यहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री यहां से श्रीराम जन्म भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.