लखनऊ, जून 29 -- राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच कांग्रेस का 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल भगवान रामलला के दर्शन-पूजन करेगा और मंदिर में मत्था टेककर पूजा-अर्चना करेगा। इस दौरे को राजनीतिक और धार्मिक दोनों पहलूओं से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय करेंगे। उनके साथ अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा, सीतापुर से सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज से सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व विधायक नीता गौतम शामिल रहेंगे। सभी नेता मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।रामलला के दर्शन करेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस की ओर से इस दौरे को...