राम मंदिर दान चोरी के नए राज से उठेगा पर्दा, पुलिस रिमांड पर लिए गए तीन आरोपी
अयोध्या, जुलाई 8 -- अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के मामले में पुलिस को तीन आरोपियों की कस्टडी रिमांड मिल गई है। पुलिस इन आरोपियों से पहले ही जेल में पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के आधार पर मिली कई जानकारियों और दान चोरी से जुड़ी कड़ियों को पुलिस अब मिलाने की कोशिश करेगी। उम्मीद है कि इससे दान चोरी के कई राज से पर्दा उठ सकेगा। रुपयों को कहां-कहां खपाया गया, कैसे चुराया गया और कहां छिपाया गया, सबकुछ बाहर आने की उम्मीद है। आरोपियों की रिमांड मांगते समय भी पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपियों से सबूतों की बरामदगी करनी है। राम मंदिर दान चोरी का मामला सामने आने के बाद यूपी सरकार ने एसआईटी की गठन किया था। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट और निर्देश पर ही दान चोरी के मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। अदालत के निर्देश पर इन आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.