हिन्दुस्तान टीम, जुलाई 5 -- Ram Mandir Ayodhya : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का मास्टरमाइंड कौन है? सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस मामले में गिरफ्तार अविनाश शुक्ला से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। अविनाश ने पुलिस के सामने कुछ राज उगल दिए हैं। अविनाश शुक्ला से मिली जानकारियों के आधार पर अब इस मामले के अन्य आरोपियों से पूछताछ की जानी है। सूत्रों का कहना है कि अविनाश से हुई पूछताछ में कुछ और लोगों की संदिग्ध भूमिका उजागर हुई है। जल्द ही पुख्ता सुबूत मिलने पर कुछ नए नाम आरोपियों के रूप में शामिल किए जाएंगे। इस बीच पुलिस चढ़ावा चोरी के पांच आरोपियों से जेल में पूछताछ कर सकती है। पुलिस उनसे जानना चाहती है कि पूरे चढ़ावा चोरी कांड का मास्टरमाइंड कौन है। कब से और कैसे पैसे लेकर मंदिर से निकलते थे। पुलिस उपाधीक्षक और विवेचक आशुतोष तिवा...