राम मंदिर दान चोरी: टिन्नू से पुलिस ने जेल में उगलवाए राज, अब कस्टडी की तैयारी, कल सुनवाई
अयोध्या, जुलाई 16 -- अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के मामले में अब चंपत राय के बेहद करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने जेल में ही जाकर दोनों से लंबी पूछताछ की। मामले की जांच में जुटे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने दोनों से जांच में सामने आए सबूत दिखाकर तथ्यों का सत्यापन किया। इस दौरान फुटेज, बरामदगी रकम-सामान, पूर्व में दर्ज बयान समेत अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर कई अहम बिंदुओं पर सवाल जवाब कर राज उगलवाए। अब दोनों की कस्टडी रिमांड भी लेने की तैयारी कर ली गई है। अदालत में इसके लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है। शुक्रवार को अदालत इस पर सुनवाई करेगी। मामले में गिरफ्तार आठ में से छह आरोपियों को कस्टडी में लेकर सबूत जुटाए गए हैं। केवल टिन्नू और मनीष की ही अभी तक कस्टडी नहीं मांगी गई थी।टिन्नू ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.