राम मंदिर दान चोरी: चंपत राय और अनिल मिश्र में खिंचीं तलवारें, ट्रस्ट के अंदर ही मचा घमासान
विनोद पांडेय, जुलाई 10 -- अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी ने ट्रस्ट के अंदर ही घमासान मचा दिया है। सभी अपनी स्थिति साफ करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ सीधे तो कुछ अपने करीबियों के बीच। आरोप-प्रत्यारोप के बीच निवर्तमान महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। दोनों के बीच सामान्य शिष्टाचार भी बंद है। बताया जा रहा है कि चोरी उजागर होने के बाद से दोनों की मुलाकात भी नहीं हुई। सात जुलाई को चंपत राय ने दो पत्र लिख कर लग रहे आरोपों का जवाब देने की कोशिश की। यह भी बताया कि उन्होंने मौनधारण कर लिया है और एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद सिलसिलेवार सभी आरोपों का जवाब देंगे। नोट करने वाली बात है कि उन्होंने अपने एक्स हैंडल के शीर्षक में रामचरित मानस की चौपाई 'धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी'...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.