अयोध्या, जुलाई 23 -- अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी की घटना के बाद अब गणना की पूरी व्यवस्था बदल दी गई है। पुराने सभी कर्मचारी बाहर हो गए हैं। नौ जुलाई को 23 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया था। 12 बचे अन्य कर्मियों को बैंक ने स्वयं बाहर कर दिया है। हालांकि कर्मचारियों को कार्य से मुक्त किए जाने की वजह नहीं बताई गई है। चढ़ावे की रकम गिनने के लिए नए सिरे से कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी, तब तक बैंक के नियमित कर्मचारी ही यह काम करेंगे। चढ़ावा चोरी पकड़ी जाने के बाद से ही स्टेट बैंक के ऊपर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बुधवार भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में बैंक की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई। बीते डेढ़ माह से बैंक के अधिकारी हर वह प्रयास कर रहे हैं, जिससे वह बच सकते हैं। इसके बावजूद बीती नौ जुलाई को एक साथ 23 ग...