हरदोई, जून 24 -- हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित दान चढ़ावा घोटाले एवं चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसमें श्रीराम मंदिर में दान एवं चढ़ावे से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने, एफआईआर कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं। यह भी पढ़ें- राममंदिर में हुई चोरी और लूट के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन धरना-प्रदर्...