राम मंदिर दान और चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के विरोध में कांग्रेस कल सौंपेगी ज्ञापन
शाहजहांपुर, जून 23 -- शाहजहांपुर। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान, चढ़ावा और धनराशि में कथित गड़बड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी 24 जून को प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में पार्टी की ओर से जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी, फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों तथा एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी फुरकान अहमद कुरैशी ने बताया कि 24 जून को दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन टाउन हॉल पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। यह भी पढ़ें- चढ़ावा में हेरफेर पर चंदा चोरों का 'पिंडदान' यह भी पढ़ें- 420 रुपये का चेक चंपत राय के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.