गोंडा, जून 17 -- गोंडा, संवाददाता। पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने श्रीराम मंदिर दानपात्र में घोटाले को लेकर बुधवार को कहा कि यह अब ट्रस्ट तक सिर्फ सीमित नहीं रह गया है इसकी उंगली केंद्र और प्रदेश सरकार तक उठ रही है। अगर राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोग इस मुद्दे को उठा रहे हैं तो सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। नवाबगंज स्थित अपने आवास पर बृजभूषण ने कहा कि इससे बहुत झटका लगा है। यह झटका विनय कटियार और बृजभूषण ने झटका नहीं लगाया है। बहुत जल्द इसकी सच्चाई देश के सामने आ जाएगी। बकौल पूर्व सांसद, यह झटका ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने ही लगाया है। यह भी पढ़ें- अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दान की चोरी, मचा हंगामा जिस तरीके से दस्तावेज पेश किया जा रहा है उस तरीके से अयोध्या में और भी बहुत कुछ हुआ है। उन्होंने नृ...