अयोध्या, जून 29 -- Ram Mandir Controversy: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब पुलिस का शिकंजा ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भी कस रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफा देते ही उनसे भी पुलिस ने पूछताछ की और बयान दर्ज किया है। हालांकि पुलिस की एफआईआर में चंपत राय या किसी पदाधिकारी का नाम नहीं है। इसके बाद भी जांच को आगे बढ़ाने और चोरी में पकड़े गए आरोपियों की गतिविधियों को लेकर जानकारी ली गई है। एसआईटी ने भी सबसे पहले चंपत राय से ही पूरे मामले पर जानकारी ली थी और बयान दर्ज किया था। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद ही पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के अगले चरण में ट्रस्ट से जुड़े अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इनमें डॉक्टर अनिल मिश्रा, गोप...