अयोध्या। संवाददाता, जुलाई 9 -- राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद उठे राजनीतिक तूफान और एसआईटी की जांच के बढ़ते दायरे ने राम मंदिर के ट्रस्टियों के आपसी रिश्तों में भी तल्खी पैदा कर दी है। एक-दूसरे पर ही इशारों में निशाना साधा जा रहा है। पहले निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्था व निगरानी में प्रोफेशनल लोगों की कमी का मुद्दा उठा कर ट्रस्टियों को घेरने की कोशिश की। इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के द्वारा एसआईटी को भेजे गये पत्र के वायरल हो जाने से दूसरे ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पूरी तरह घिरते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच ट्रस्ट के पुनर्गठन को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) में हलचल तेज हो गई है।कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी अपना बचाव करते दिखे उधर, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरी भी खुद अपना बचा...