राम मंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष गोविंद गिरि से मिले गोपाल राव; बाहर निकलकर बोले- ट्रस्ट से हटाया नहीं गया
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर हुई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद अब हलचल तेज है। बुधवार को विशेष आमंत्रित सदस्य पद से हटाए गोपाल राव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज से मिलने के लिए वैदेही भवन पहुंचे। यहां गोपाल राव श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की मुलाकात बंद कमरे में हुई। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद बाहर निकलने पर गोपाल राव से मीडिया ने बातचीत को लेकर सवाल किया। जिस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा। एक सवाल के जवाब में गोपाल राव ने कहा है कि ट्रस्ट से नहीं हटाया गया है। गलत संदेश दिया जा रहा है। गोपाल राव बोले कि मुझे हटाया नहीं गया है, कुछ बैठकों में आने के लिए मना किया गया है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.