धनबाद, जुलाई 1 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता प्रदीप पांडेय ने अयोध्या में कांग्रेस नेताओं को राम मंदिर जाने से पहले पुलिस द्वारा कथित रूप से नजरबंद किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल के नेताओं को पूजा-अर्चना या दर्शन से रोका जाता है तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। मंदिर सभी श्रद्धालुओं के लिए समान रूप से खुला होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को उसकी राजनीतिक पहचान के आधार पर रोका नहीं जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है और जनता इसका उचित जवाब देगी। यह भी पढ़ें- अयोध्या जाने से रोकने पर कांग्रेस ने जताया विरोध यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट यह भी पढ़ें- कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारी किए गए हाउस अरेस्ट

हिंदी ह...