राम मंदिर चोरी प्रकरण को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फर नगर, जून 30 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर शिवसेना ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन अधिनस्थ अधिकारी को सौंपा। जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर में करोड़ों रुपये की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितता के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं। ऐसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थल पर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिवसेना छात्र संघ के जिलाध्यक्ष जतिन वशिष्ठ ने भी इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए सच्चाई सामने लाने की मांग की। यह भी पढ़ें- राम मंदिर में कथित चोरी की सीबीआई जांच की मांग शिवसैनिकों ने जनभावनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.