राम मंदिर चोरी की सीबीआई जांच की मांग
मधुबनी, जुलाई 3 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भारतीय चेतना पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, सूरतगंज में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रपति से राम मंदिर में हुई चोरी की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि चोरी के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने केंद्र सरकार से शीघ्र कार्रवाई की अपील की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, केंद्रीय कार्यालय मंत्री विनोद प्रसाद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष धनदेव साह, जिला अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद पासवान, अन्नपूर्णा देवी और अरुणा कुमारी ने भी विचार रखे तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति को देश के इतिहास में परिवर्तनकारी नेता बताते हुए उनका धन्यवाद किया। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.