अयोध्या, जून 10 -- अयोध्या राम मंदिर के दानपात्र में चढ़ावे की धनराशि में कथित हेराफेरी का मामला अब दिल्ली की सीधी निगरानी में आ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। इस बीच गोपनीय जांच में डेढ़ करोड़ रुपए बरामद हो गए हैं। जांच के दायरे में आए नौ कर्मचारियों से पूछताछ जारी है। कई को रडार पर लिया गया है। उनकी निगरानी की जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदेन न्यासी नृपेंद्र मिश्रा नई दिल्ली से विशेष रूप से अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, एसबीआई के डीजीएम और शाखा प्रबंधक अरुण कुमार त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारियों के साथ राम मंदिर परिसर में गोपनीय बैठक की। इसके बाद जिला प्रशासन के अफसरों से भी अलग से चर्चा की। मंगलवार को वे जरूरी जानक...