अयोध्या, जून 13 -- Ram Mandir News: राममंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को पीएमओ के निर्देश का पत्र सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद विभिन्न मुद्दों पर दोनों की बैठक बंद कमरे में हुई। इसी दौरान भाजपा के एक प्रभावशाली पदाधिकारी से महासचिव की काफी देर वार्ता चली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मौन से राम मन्दिर में चढ़ावे की धनराशि में कथित हेराफेरी मामले में शंका का समाधान नहीं हो रहा है। इससे तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा था कि इस बार भवन निर्माण समिति की बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकरियों पर लगे आरोपों पर भी चर्चा होगी। इसमें ट्रस्ट कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देवगिरी और संघ की ओर से राम मंदिर के पालक नियुक्त भैया जी जोशी भी शामिल ...