राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, कहा- SIT जांच से सब साफ हो जाएगा
अयोध्या, जून 19 -- अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने 378 करोड़ रुपये से अधिक की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास चंदा या चढ़ावे में गड़बड़ी से जुड़े कोई ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें एसआईटी को सौंपना चाहिए। सरकार निष्पक्ष जांच कराएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राम मंदिर से जुड़े विवाद और विपक्ष के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष हुआ है और करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है। ऐसे में किसी को भी अयोध्या को बदनाम करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।एसआईटी करेगी दूध का दूध, पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.