अयोध्या, जून 26 -- श्रीराम मंदिर के चढ़ावा विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर में केजरीवाल ने श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद संत-महंतों का आशीर्वाद लिया और उनसे संक्षिप्त मुलाकात भी की।केजरीवाल के अयोध्या दौरे को श्रीराम मंदिर में चढ़ावे को लेकर चल रहे विवाद के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, हनुमानगढ़ी पहुंचने के दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया। उनके दौरे के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रह...