विशेष संवाददाता, जुलाई 4 -- Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच कर रही तीन सदस्यीय एसआईटी ने अपनी पड़ताल का दायरा और बढ़ा दिया है। अब जांच केवल चढ़ावे तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वर्ष 2020 में गठन से लेकर अब तक के वित्तीय और प्रशासनिक कामकाज तक पहुंच गई है। इसी क्रम में एसआईटी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से पूछताछ कर कई अहम दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच का दायरा व्यापक कर दिया है। अब देश-विदेश से प्राप्त अरबों रुपये के दान, उसके उपयोग, बैंकिंग लेनदेन, निर्माण कार्यों पर हुए खर्च, भूमि खरीद, दान में मिले आभूषण और सोने-चांदी की अन्य वस्तुओं के साथ-साथ लेखा प्रणाली, आंतरिक वित्त...