संवाददाता, जून 23 -- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए नाम भी चर्चा में आने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो पहले स्तर की जांच पूरी होने के बाद SIT का फोकस अब उन लोगों पर है, जो मंदिर ट्रस्ट या रामजन्भूमि के कर्मचारी नहीं हैं, लेकिन प्रभावशाली लोगों से करीबी संबंधों के चलते उनकी भूमिका संदेह के घेरे में है। माना जा रहा है कि प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपे जाने के बाद जांच का दायरा और बढ़ेगा तथा दूसरे चरण में इन लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। चढ़ावे की रकम के बाद दान में दी गई धातुओं के सही इस्तेमाल होने या न होने का शक फिर मंदिर निर्माण में कमीशन लेने का आरोप, यह विषय इस तरह के हैं, जिससे कहा जा सकता है कि जांच की निर्धारित अवधि पर्याप्त नहीं है। एसआईटी के गठन के...