नई दिल्ली, जून 24 -- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में जांच कर एसआईटी ने बड़ा कदम उठाया। मामले एसआईटी ने सबूत सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को समय दिया है। संजय सिंह ने सबूत सौंपने के लिए समय मांगा था। संजय सिंह ने दावा किया है कि मंदिर की जमीन खरीद में बडे पैमाने पर गड़बड़ी की गई। जमीन की मालियत से कई गुना कीमत पर खरीदी गई। इसी तरह ट्रस्ट प्रबंधन पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने आरोपों के संबंध में साक्ष्य सौंपने के लिए समय मांगा था। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को एक वीडियो संदेश जारी कर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि 25 जून को सुबह 11:00 बजे वे लखनऊ के मंडलायुक्त जो श्रीराम जन्मभूमि को मिले चंदे व दान में हुई कथित हेराफेरी की जांच कर रही एसआईटी के अध्यक्ष भी ह...