शिवम सिंह, जुलाई 2 -- यूपी के अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से जुड़े सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट हो रहे हैं उनपर पुलिस की कड़ी नजर है। यहां तक की किसी भी तरह की भ्रामक या गलत पोस्ट को पुलिस हटाने से पीछे नहीं है। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया से हटाई जा रही हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस ने इससे जुड़ा कोई बयान नहीं दिया है। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां, आरोप-प्रत्यारोप और भ्रामक पोस्ट भी तेजी से सामने आ रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गोपनीय निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश ...