नई दिल्ली, जुलाई 2 -- अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शासन प्रशासन बेहद सख्त ऐक्शन के मूड में आ गया है। बुलडोजर ऐक्शन के साथ ही सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी की जा रही है। एक आरोपी लवकुश मिश्रा के घर अयोध्या विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची है। उसके सहादतगंज में बन रहे नए घर का टीम ने सर्वे किया है। उसके घर वालों से पूछताछ की गई है। अब नोटिस देने की तैयारी हो रही है। अब तक हुई जांच और कार्रवाई के आधार पर मिले साक्ष्य गैंगस्टर के लिए पर्याप्त माने जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए विधिक राय ली जा रही है। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला जून के पहले सप्ताह से ही चल रहा है। जानकारी होने पर मंदिर ट्रस्ट ने पहले अपने स्तर पर जांच की। पुलिस के साथ छापेमारी ...