सुल्तानपुर, जुलाई 13 -- हलियापुर, संवाददाता अयोध्या राम मंदिर के ट्रस्टी एवं निर्मोही अखाड़ा के महंत गुरु दिनेंद्र दास महाराज का हलियापुर में आगमन हुआ। भक्तों ने जयकारा लगाकर उनका स्वागत किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी पर कहा कि भगवान राम के मंदिर में तैनात कर्मचारियों द्वारा की गई चढ़ावा चोरी की ओछी हरकत से राम भक्तों की आस्था को गहरी चोट पहुंची है। इसकी भरपाई में काफी समय लगेगा।उन्होंने आगे कहा, राम मंदिर में तैनात कर्मचारियों की गतिविधि शुरू से ही ठीक नहीं लगती थी, लेकिन ट्रस्ट के जिम्मेदार लोग आंख मूंदे बैठे रहे। कानून चंदा चोरों को सजा तो देगा ही, लेकिन भगवान राम सब देख रहे हैं। उनकी महिमा अपरंपार है। वह समय आने पर सबका हिसाब करेंगे। इसके पहले महंत के आगमन पर क्षेत्र में भक्तों का सैलाब उमड़ प...