देहरादून, जुलाई 10 -- देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए। देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रेस को संबोधित करते हुए वेणुगोपाल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग राम के नाम पर राजनीति करते थे, वे अब भगवान के घर में ही लूटपाट पर उतर आए हैं। उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मामले का भी जिक्र किया और पूछा कि अब तक दोषियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे ...