नई दिल्ली, जुलाई 17 -- अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का प्रकरण तूल पर है। चढ़ावा चोरी में एसआईटी जांच लगभग पूरी हो गई। फाइनल रिपोर्ट आने का इंतजार है। इस बीच राम जन्मभूमि परिसर स्थित गणना कक्ष दूसरी जगह ले जाने की कवायद शुरू हो गई है। कुछ दिन में इसे परकोटे में बने तहखाने (बेसमेन्ट) के बड़े हॉल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। पारदर्शी व्यवस्था के लिए यहां अत्याधुनिक सुविधाएं जुटाई जाएंगी। केवल शिफ्टिंग नहीं होगी बल्कि पारदर्शियता बढ़ाई जाएगी और सुरक्षा भी मजबूत होगी । कई स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी, इसलिए जांच प्रक्रिया से सभी को गुजरना पड़ेगा। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ पीएफसी (तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र) में श्रद्धालुओं के दिए नोट, सिक्के और धातुओं को गिनने और संरक्षण का काम किया जाता रहा है। मगर राम मंदिर मे...