राम मंदिर चढ़ावा चोरी के रुपए से खरीदी कार बरामद, अविनाश से पुलिस की 2 घंटे तक पूछताछ
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला को शुक्रवार को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस लाइन लाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक अविनाश पुलिस लाइन में रहा। इसके बाद अविनाश शुक्ला की मदद से पुलिस ने ब्रेजा कार बरामद कर ली। यह कार उसने चढ़ावे के पैसे से खरीदा था। पूरे पुलिस लाइन परिसर को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया था। जेल के सामने सड़क की दूसरी पटरी पर स्थित पुलिस लाइन के दोनो प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी, जबकि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पुलिस की टीम सुबह करीब 9:15 बजे अविनाश शुक्ला को जिला कारागार से कस्टडी रिमांड पर लेकर निकली। जेल से सीधे उसे पुलिस लाइन लाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.