दिलीप चतुर्वेदी, जुलाई 7 -- अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर चढ़ावा और दान को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। यहां न केवल चढ़ावा के गणना कक्ष में CCTV अपडेट कर इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है, बल्कि सुपरवाइजरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जन्मस्थान प्रबंधन का मानना है कि सीसीटीवी तो चोरी के बाद देखा जाएगा, ऐसी स्थिति ही क्यों पैदा होने दें। इसके अलावा बिना जेब के कपड़े पहनकर आने वालों को गणना कक्ष में एंट्री मिलेगी। राम मंदिर प्रकरण के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भी चढ़ावा चोरी के आरोप लगाए गए, लेकिन बाद में आरोप लगाने वाले सुबूतों के अभाव में पीछे हट गए। इन सबके मद्देनजर श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सख्ती इस तरह बढ़ाई जा रही कि चढ़ावा चोरी की नौबत ही न आए। जन्मस्थान पर जहां चढ़ावे की राशि की गणना होती ...