नई दिल्ली, जुलाई 3 -- अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके है। इसी क्रम रिमांड में पूछताछ के दौरान अविनाश शुक्ला ने कई नए खुलासे किए। बताया जा रहा है कि अविनाश शुक्ला ने कबूल किया चढ़ावा चोरी का बंटवारा होता है। बंटरवारा 14 कोसी मार्ग पर होता था। यही सभी आरोपी आते थे। चर्चा है कि इस कबूनामे के बाद पुलिस अविनाश को मौके पर ले गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस मौके कुछ सामान बरामद की है। इस संबंध पुलिस ने कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की है। दरअसल, चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, मनीष कुमार यादव (टिन्नू का भतीजा), करूणेश पांडेय, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज द...