राम मंदिर चढ़ावा चोरी; पुलिस को मिली टिन्नू और सुभाष की रिमांड, खुलेंगे कई राज?
अयोध्या, जुलाई 15 -- अयोध्या में राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के दो अहम आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाष श्रीवास्तव की पुलिस को रिमांड मिल गई है। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन की अदालत ने दोनों को 14 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। पुलिस अब दोनों से चोरी गई नकदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की बरामदगी के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम से जुड़े अहम तथ्यों पर पूछताछ करेगी। ऐसे में कई अहम राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। आदेश के अनुसार दोनों आरोपी 15 जुलाई को सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक पुलिस की कस्टडी में रहेंगे। इस दौरान विवेचक दोनों को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर पूछताछ और आवश्यक बरामदगी की कार्रवाई कर सकेंगे। इससे पहले मामले की विवेचना कर रहे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने 10 जुलाई को विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन की अदालत में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.