अयोध्या, जून 28 -- राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच में जुटी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आठ में से सात अभियुक्तों के ठिकानों पर सुबह से देर शाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान आरोपियों की संपत्तियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर उन्हें जब्त कर लिया। पुलिस इन दस्तावेजों की जांच कर संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल करेगी। साथ ही पुलिस ने इनके घरों से कुछ सोने-चांदी के गहने, सिक्के और नकदीभी बरामद की है। लगातार चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस ने घर और अन्य ठिकानों पर मिले परिजनों से कई-कई घंटे पूछताछ की। टीमें देर शाम खबर लिखे जाने तक विभिन्न ठिकानों पर जांच और तलाशी अभियान में जुटी रहीं। विवेचना कर रहे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में गठित छह टीमों ने सुबह करीब सात बजे अभियान शुरू किया। सभी टीमो...