अयोध्या विनोद पांडेय, जुलाई 1 -- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में रोज-रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। गणना में शामिल कर्मचारियों की यहां नियुक्ति के बाद तो जैसे लाटरी ही लग गई थी। यहां पर मात्र 17 हजार की पगार पाने वाला लवकुश मिश्रा श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की गणना में क्या लगाया गया उसके हाथ जैसे खजाने की चाबी लग गई। देखते ही देखते साधारण-सा जीवन जीने वाला युवक करोड़पति बन गया। चढ़ावा चोरी के आरोप में जेल काट रहा लवकुश मंदिर की सेवा में आने से पहले तक एक गैराज में वाहनों के सीट कवर बनाने का काम करता था। अयोध्या में बन रहे लवकुश के भव्य मकान को देखकर हर कोई स्तब्ध है। जमीन खरीदने से लेकर निर्माण तक में अब तक सत्तर लाख रुपए के आसपास खर्च हो चुके हैं। लवकुश के पैतृक आवास से उपलों में छिपाए गए 16 लाख की बरामदगी भी इलाके में चर्चा का व...