अयोध्या, सितम्बर 30 -- Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस चार्जशीट से नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी मनीष यादव अकेला ऐसा है, जिसे सीधे गणना कक्ष में ड्यूटी मिली और वहां पहुंचते ही वह चोरों के गैंग का सदस्य बन गया। राम मंदिर के कर्मचारी के रूप में उसकी कुल आयु 50 दिन की थी। उसकी नियुक्ति 15 अप्रैल 2026 को हुई और 4 जून 2026 को वह चोरी के आरोप में गिरफ्त में आ गया। पुलिस चार्जशीट में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को लेकर शामिल ब्योरे के मुताबिक 50 दिनों के कार्यकाल में उसने 16 बार चढ़ावा की धनराशि को व्यक्तिगत रूप से चुराने की कोशिश की और 19 बार वह अपने गैंग के सदस्यों को सहयोग करते हुए दिखाई दिया। उसके पास से राम मंदिर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय ने 2 लाख की धनराशि बरामद की। इसके अलावा मनीष यादव खाते में सैलरी क...