देवरिया, जून 17 -- Brajesh Pathak News: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर जमकर सियासत हो रही है। अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ रखा है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर लगाए गए अखिलेश के आरोपों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख पर जोरदार हमला बोला है। देवरिया पहुंचे ब्रजेश पाठक ने कहा, अखिलेश यादव यह बताएं कि बाबरी मस्जिद के लिए जुटाया गया चंदा कहां गया? इस मुद्दे पर भी सपा मुखिया सवाल उठाएं। सनातन पर बयान देकर सपा तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रही है। यह ठीक नहीं है। रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट की जांच के लिए सरकार की तरफ से एसआईटी का गठन कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद प्रकरण में जो भी दोषी पाए जाए...