कन्नौज, जुलाई 7 -- कन्नौज, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने राम मंदिर में चंदे, दान और आभूषणों में कथित अनियमितताओं के विरोध में शहर में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली। जिला अध्यक्ष मो. शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिर्वा क्रॉसिंग, सरायमीरा से कालिका देवी शंकर मंदिर तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और आरएसएस पर राम मंदिर से जुड़े चंदे, दान और आभूषणों के कथित गबन के आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता गंभीर विषय है और इसकी सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने निकाली सदबुद्धि पदयात्रा, इस्तीफे की मांग उन्होंने ...