राम मंदिर चंदा मामले की जांच वाली याचिकाओं पर सुनवाई बंद
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- एक अहम घटनाक्रम में, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई बंद कर दी। कोर्ट ने कहा कि अब स्थानीय अदालत आरोपियों के खिलाफ मामले में मुकदमा आगे बढ़ाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार की इस जानकारी पर गौर करते हुए कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है, मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि अब राज्य सरकार 'कानून के अनुसार' इस मामले में ट्रायल आगे बढ़ा सकती है। यह भी पढ़ें- कहां गया राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का पैसा? यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कैसे हुई चोरी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के एक प्रावधान का संज्ञान लेते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.