राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस का उपवास और धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
हरिद्वार, जुलाई 8 -- अयोध्या के राम मंदिर में चंदा प्रकरण के मामले को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को मंदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित राम मंदिर में उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार पर वास्तविक आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक मायापुर अध्यक्ष अजय गिरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले केदारनाथ में सोना गायब होने और बदरीनाथ धाम में कथित चोरी जैसे मामलों ने भी लोगों का विश्वास कमजोर किया है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेसियों ने रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.