नई दिल्ली, जुलाई 19 -- संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले देश का सियासी पारा गरमा गया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखा है। इस पत्र में दोनों नेताओं ने राम मंदिर के चंदे में हुई कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर प्रधानमंत्री की खामोशी पर तीखे सवाल उठाए हैं और इसे अस्वीकार्य बताया है। कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय पर भी निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए इस साझा पत्र में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ तौर पर कहा कि देश के करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है और...