राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन
मथुरा, जुलाई 13 -- अयोध्या स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेन्द्र मुकद्दम के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए होलीगेट चौराहे पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष आरोप था कि राम मंदिर में कथित चंदा गड़बड़ी का मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता होली गेट से द्वारकाधीश मंदिर होते हुए विश्राम घाट पहुंचे। वहां उन्होंने यमुना तट पर सामू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.