नई दिल्ली, जून 27 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। केजरीवाल ने एकबार फिर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा है कि इस्तीफे की आड़ में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ श्रेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा है। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा 'इस्तीफे की आड़ में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बचाया जा रहा है। केवल इस्तीफे से काम नहीं चलेगा। चंदा चोरों को फांसी दो। और चंपत राय के आकाओं पर कार्रवाई कब होगी? जिनके इशारे पर वो काम करते थे। कल जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनकी पुलिस रिमांड भी नहीं ली गई। उनसे कोई पुलिस पूछताछ नहीं हुई। उन्होंने चोरी का माल किसे पहुंचाया, किसके कहने पर चो...